LFWwf18: ऑफ-शोल्डर गाउन पहन करीना ने रैंप पर बिखेरा जलवा

punjabkesari.in Monday, Aug 27, 2018 - 11:46 AM (IST)

मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन कई बॉलीवुड सेलेब्स रैंप पर उतरें। शो की क्लोजिंग डिजाइनर मोनिशा जयसिंह ने अपनी कलैक्शन से की।

डिजाइनर मोनिशा जयसिंह के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने रैंप वॉक की। इस दौरान बेबो ने होलोग्राफिक ऑफ-शोल्डर गाउन वियर किया। करीना कपूर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी। गाउन के साथ उन्होंने कोई भी एक्सेसरीज कैरी नहीं की। इसी के साथ उन्होंने डार्क मेकअप किया हुआ था। रैंप पर करीना ने अपने स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया। 

बता दें कि इससे पहले करीना मनीष मल्होत्रा के शो के लिए कार्तिक आर्यन के साथ रैंप पर उतरी थीं। एक इंटरव्यू में बेबो ने कहा था कि लैक्मे के ग्रैंड फिनाले से जुड़ना हमेशा ही उनके लिए खास रहा है।

Content Writer

Priya dhir