मॉम करीना के साथ स्पॉट हुए तैमूर, कैमरे को देख दिए क्यूट पोज

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 11:02 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की प्रमोशन में बिजी है। बिजी शेड्यूल होने के बावजूद भी वह बेटे तैमूर के लिए समय निकाल ही लेती हैं। 

हाल में ही करीना कपूर खान बेटे तैमूर के साथ बबीता कपूर के घर के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके साथ नैनी भी दिखाई दी। तैमूर ने ब्लू टी-शर्ट के साथ ग्रे पैट्स वियर की थी, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे थे। उन्होंने हेयरबन भी किया हुआ था। वहीं, मॉम करीना कैजुअल लुक में दिखीं। उन्होंने पिंक टी-शर्ट के साथ ग्रे पैट्स पहनी थी। सिंपल हेयरबन और शेड्स करीना के लुक को पूरा कर रहे थे। 


कैमरे को देखकर तैमूर एक्साइटिड हो गए और उन्होंने कई पोज दिए। मॉम करीना का हाथ छोड़ वह कैमरे की तरफ हाथ हिलाते दिखाते नजर आए।

 

Punjab Kesari