तैमूर को गोद में पकड़े हुए एयरपोर्ट पर पहुंची करीना, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Oct 08, 2017 - 04:12 PM (IST)

वैसे तो इन दिनों करीना कपूर खान अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है लेकिन आए दिन वह बेटे तैमूर के साथ नजर आ ही जाती है। करीना अपने काम के साथ-साथ तैमूर को भी पूरा टाइम दे रही है। हाल ही में करीना मुंबई एयरपोर्ट पर बेटे तैमूर के साथ स्पॉट हुई। यहां नन्हें तैमूर मम्मी की गोद में नजर आए। 


इस दौरान तैमूर व्हाइट स्काई ब्लू स्ट्राप्स प्रिंट कुर्ते और व्हाइट पजामे में नजर आएं, वहीं तैमूर ने अपने हाथों में ब्लेक चश्मा पक रखा था जिसे वह कभी मुंह में डाल रहे थे तो कभी हाथों में पकड़ें हुए थे। 


दूसरी तरफ मम्मी करीना का कैजुअल लुक भी बड़ा स्टाइलिश नजर आया। इस दौरान करीना ने ग्रे ट्राउजर के साथ ब्लैक शर्ट पहनी थी। इसी के साथ उन्होंने लेमन-ग्रीन शेड्स के सनग्लॉस और व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए। 

Punjab Kesari