एयरपोर्ट पर मॉम करीना की गोद में रोते हुए दिखाई दिए तैमूर

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2017 - 12:06 PM (IST)

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते है। हाल में करीना बेटे तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। वैसे तो नन्हे नवाब तैमूर कैमरे के सामने हंसते ही दिखाई देते है लेकिन इस बार वह खिलखिलाते नहीं बल्कि रोते हुए नजर आए।

हाल में करीना बेटे तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। करीना ने ग्रे कलर की स्वेटशर्ट के साथ लाइट डेनिम जीन्स वियर की थी, जिसमें वह हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रही थी। इसी के साथ बेबो ने शेड्स लगाए हुए थे। वहीं, तैमूर ब्लू आउटफिट में दिखाई दिए। 

मॉम करीना की गोद में तैमूर रोते हुए नजर आए। तैमूर रोते हुए भी बहुत क्यूट लग रहे थे। 

Punjab Kesari