मम्मी करीना ने शेयर की लाडले की Photos, जिसमें तैमूर दिखें बेहद स्टाइलिश

punjabkesari.in Wednesday, Dec 20, 2017 - 06:48 PM (IST)

आज करीना और सैफ के लाडले बेटे तैमूर एक साल के हो चुके है। उनका पहला जन्मदिन दिल्ली के पटौदी हाउस में परिवार के सदस्यों के बीच ही सेलिब्रेट किया जाएगा। वैसे तो तैमूर की तस्वीरें हमेशा सोशल साइट पर वायरल होती रहती है, जिन्हें लोग बेहद पसंद भी करते है। 

क्यूट होने के साथ-साथ तैमूर अपने कपड़ों और लुक को लेकर भी चर्चा में रहने लगे है। अपनी इसी खासियत की वजह से तैमूर इंडस्ट्री में राज करने लगे है। उनके जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। यह तस्वीर तैमूर की मासी करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस फोटो में तैमूर बेहद ही क्यूट लग रहे है और अपनी मासी के साथ खूब मस्ती के मूड में नजर आ रहे है। 

इसके अवाला हाल ही में करीना ने अपने लाडले की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसमें तैमूर का स्वैग देखने को मिला। इस दौरान तैमूर ने कुर्ता-पजामा पहन रखा है और उसके साथ काला चश्मा लगाया। चश्मे को पहन तैमूर काफी फनी फेस बना रहे है। भले ही तैमूर का बर्थडे फैमिली मेंबर्स के बीच ही मनाया जा रहा है लेकिन करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर की फोटो शेयर करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on


फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Punjab Kesari