Summer Fashion Tips: करीना कपूर  के लाइट सूट गर्मियों के लिए है परफेक्ट Option

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 02:41 PM (IST)

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश दीवा  करीना कपूर खान अच्छे से जानती है कि किस मौके पर कौन सा आउटफिट कैरी करना है। करीना हमेशा ही अपने उम्दा फैशन स्टेटमेंट को लेकर छाई रहती है। वैसे तो बेबो हर आउटफिट में कमाल लगती है लेकिन  देसी लुक में उनकी खूबसूरती देखने लायक है। यदि आप भी गर्मियों में कूल दिखना चाहती है तो करीना के ये लाइट कलर के सूट परफेक्ट चॉइस  रहेंगे। 


गर्मियों में ज्यादातर महिलाएं - व्हाइट कलर, क्रीमी कलर, पिंक कलर पसंद करती है, करीना की भी पहली पसंद यही कलर है। हाल ही में स्टाइलिश दीव व्हाइट सूट में नजर आई, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। 


करीना का नो मेकअप लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। अपने लुक को कूल बनाने के लिए उन्होंने सूट के साथ ऑरेंज कलर की चप्प्ल कैरी की।


इस गर्मी के मौसम में आप आउटिंग  पर जाने की सोच रही हें तो करीना कपूर का पेस्टल ग्रीन सलवार सूट एकदम परफेक्ट है। इस खूबसूरत सूट के साथ बेबाे ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। 


गर्मी के इस मौसम में  रॉयल एंड सिंपल लुक चाहती हैं तो करीना की तरह पिंक कलर का सूट कैरी कर सकती हैं। उन्होंने चूड़ीदार पायजामी और  दुपट्टे के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। 


फैमिली फंक्शन में भी करीना  बेहद सिम्पल लुक में नजर आई थी। माथे पर बिंदी और सफेद रंग की सलवार सूट के साथ उन्होंने बालों को टाइट बांध रखा था। इस दौरान भी वह बीना मेकअप के ही नजर आई थी। 

करीना व्हाइट एंड रेड सलवाल सूट में भी कमाल की लग रही थी। लाल दुपट्टा और गोल्डन कोल्हापुरी स्लिपर्स उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट दे रहे थे. माथे पर लगी बिंदी उनकी खबसूरती पर चार चांद लगा रही थी। 

Content Writer

vasudha