यैलो गाउन में करीना ने दिखाया अपना हॉट अंदाज

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 01:33 PM (IST)

मुंबई में फेमिना मिस इंडिया 2018 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारें नजर आए। करीना कपूर और जैकलिन फर्नांडीस ने इस इवेंट में परफॉर्म किया और समा बांधे रखा। वहीं अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद करीना खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। 


इस दौरान करीना ने Prabal Gurung का फ्लोवी शनशाइन यैलो गाउन पहना। आपको बता दे कि करीना का यह गाउन प्रबल गुरुंग की प्री फॉल 2018 कलैक्शन से लिया गया हैं। उनके इस वन शोल्डर रिच्ड गाउन के साइड पर कट लगा हुआ था, जो करीना को हॉट लुक दे रहा था।


इस यैलो गाउन में करीना काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने लाइट मेकअप किया और सिंपल पोनीटेल बनाया।वहीं उन्होंने गाउन के साथ गोल्डन हाई हील्स पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया।

Punjab Kesari