लंदन से मुंबई लौटी करीना, एयरपोर्ट पर स्टनिंग लुक में आईं नजर

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 03:21 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान पिछले काफी दिनों से लंदन में थी। हाल में ही उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर उनके साथ पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर नजर नहीं आए। खबरों के अनुसार करीना सिर्फ 2 दिनों के लिए ही मुंबई आई है। 

इस दौरान करीना ने व्हाइट शर्ट के साथ डेनिम वियर की थी, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। फुटवियर में उन्होंने ब्लैक शूज पहने थे। इसी के साथ उन्होंने हाई हेयर बन किया हुआ था। डार्क रेड लिपशेड करीना को हॉट लुक दे रहा था। मैचिंग शेड्स और व्हाइट हैंडबैग करीना के लुक को पूरा कर रहे थे।  

आपको बता दें कि करीना पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ लंदन में छुट्टियां बिताने गई थी। सोशल मीडिया पर आए दिन करीना की वेकेशन की तस्वीरें सामने वायरल हो रही है। 



 

Punjab Kesari