तस्वीरों में देखें, स्मोकी आईज़ में करीना का परफैक्ट लुक

punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2017 - 06:29 PM (IST)

फैशन: चेहरे की खूबसूरती में आंखें की अहम भूमिका होती है। खूबसूरत आंखों की चाह रखने वाली औरतेंं आंखों पर काजल या लाईनर का प्रयोग करती है। अगर मेकअप ट्रैंड की बात करें तो इसका ट्रैंड आए दिन बदलता रहता है। लड़कियां हर फैशन रूल्स को बॉलीवुड डीवाज़ से कापी करती है। जब बात बॉलीवुड डीवाज़ की ब्यूटी और स्टाइल की आती है तो करीना कपूर टॉप पर होती है। इनका मेकअप बिल्कुल परफेक्ट होेता है। 

 

वैसे तो करीना को हैवी मेकअप पसंद नहीं, क्योंकि उनको अक्सर लाइट मेकअप में देखा जाता है। अगर उनके आई मेकअप की बात करें तो यह हर इवेंट पर स्मोकी आईज़ से अपनी आंखों की खूबसूरती को बनाएं रखती है। 36 साल की इस डीवा करीना कपूर खान अपने प्रैंग्नेंसी पीरियड में भी कई ग्लैमरस लुक्स दिखती रहती है। की आईज़ मेकअप को करीना से बेहतर और खूबसूरत तरीके से कोई नहीं दिखा सकता है। 


मेकअप ही नहीं बल्कि करना की आउटफिट स्लैक्शन काफी ग्लैमरस होता है। यह हर आउटफिट में खूबसूरत लगती है। इसलिए लड़कियां इनके फैशन रूल्स को फॉलो करना पसंद करती है। 


 

Punjab Kesari