करीना ने किताब में शेयर किए इंट्रेस्टिंग किस्से बताया- शुरुआत में तैमूर की पॉटी भी साफ नहीं कर पाती थी

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 09:42 AM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी  बुक 'प्रेग्नेंसी बाइबल' को लेकर खूब सुर्खियों में है। दरअसल, करीना की बुक 'प्रेग्नेंसी बाइबल' के नाम को लेकर क्रिश्चियन कम्युनिटी के कुछ लोगों ने बुक में बाइबल शब्द के इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई वहीं इतना ही नहीं करीना के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी गई।

करीना ने किताब में शेयर किए कई इंट्रेस्टिंग किस्से 
 वहीं दूसरी तरफ करीना की बुक  'प्रेग्नेंसी बाइबल' लांच होते ही उनके प्रेग्नेंसीज जर्नी के बारे में नए नए खुलासे हो रहे हैं। इस बुक में करनी ने अपने दोनों बेटों की प्रेग्नेंसीज की जर्नी लोगों के साथ साझा की है। करीना ने बताया है कि शुरुआत में वह परफेक्ट मॉम नहीं थीं। उन्हें ये तक नहीं पता था कि तैमूर को डायपर कैसे पहनाना है। करीना ने किताब में कई इंट्रेस्टिंग किस्से शेयर किए हैं साथ ही उनके बेटों की अनदेखी तस्वीरें भी हैं। उनके फैन पेजेज पर ये तस्वीरें वायरल भी हो चुकी हैं।

शुरुआत में बच्चे की परवरिश में करना पड़ा दिक्कतों का सामना
बतां दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर के दो बेटे हैं। पहला बेटा तैमूर अब चार साल का है वहीं उनका छोटा बेटा जेह चार महीने का। करीना ने किताब में बताया है कि शुरुआत में बच्चे की परवरिश में उन्हें किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

नहीं पता था तैमूर की पॉटी कैसे साफ करूं
करीना ने अपनी बुक में लिखा है कि तैमूर और जेह को पालने का उनका रूल सिंपल है, अपना बेस्ट दो और रिलैक्स हो जाओ। करीना लिखती हैं, पहली बार में मैं बहुत परफेक्ट मां नहीं थी। गड़बड़ियां करने का अपना मजा है। मुझे नहीं पता था कि तैमूर की पॉटी कैसे साफ करूं या शुरुआत में उसके डायपर कैसे बांधूं। कई बार डायपर अच्छी तरह न बंधा होने की वजह से उसका पेशाब लीक हो जाता था। 

काम पर जाते समय बच्चे के लिए तड़पती थी
करीना ने बुक में लिखा कि  एक मां को मां से ही अडवाइस मिली। जो थी- वो करो जो तुम्हे आसान लगे, जो काम कर जाए। जब मां कम्फर्टेबल और आत्मविश्वास वाली होती है तो बच्चा भी इसको फील करता है। इसी वजह से मैं काम पर जल्दी लौट आई। करीना ने यह भी लिखा कि बच्चे को छोड़कर काम पर जाना बहुत मुश्किल होता था। उन्होंने बताया, जब नाइट शूट्स पर तैमूर को छोड़कर जाती तो सेट पर नॉर्मल दिखती पर बच्चे के लिए तड़पती थी। 

Content Writer

Anu Malhotra