यू ही नहीं करीना कपूर को कहा जाता  फैशनिस्टा, हर बार अपनी अदाओं से लगाती है रैंप पर आग

punjabkesari.in Wednesday, Sep 21, 2022 - 05:32 PM (IST)

बॉलीवुड की बेगम यानी कि करीना कपूर खान अपने फैशनेबल अंदाज से लोगों के दिलों में राज करती हैं।  उनके फैशन को देखकर कई बार  साबित हो चुका है कि वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा स्टाइलिश, फैशनेबल और हॉट एक्ट्रेस हैं। हर बार रैंप में उनका कमाल का स्वैग और कॉन्फिडेंस देखने को मिलता है। करीना कपूर के जन्मदिन के मौके पर आपको  बेबो की कुछ बेस्ट तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिसमें वह खूबसूरती और एलिगेंस के साथ रैंप वॉक करती नजर आई। 

डिजाइनर मोनिशा जयसिंह के लिए रैंप पर उतरी करीना को जिसने देखा वह देखता ही रह गया। ऑफ-शोल्डर गाउन में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।  गाउन के साथ उन्होंने एक्सेसरीज को Avoid कर डार्क मेकअप पर जोर दिया। 


करीना का ये स्टनिंग लुक भला कौन भूल सकता है। डिजाइनर गौरव गुप्ता की शो स्टॉपर बनकर करीना ने अपने हुस्न की खूब बिजलियां गिराई। शाइनी सिल्वर गाउन में उनका कॉन्फिडेंट देखने लायक था। 


लैक्मे फैशन वीक की जान रही करीना ब्लैक आउटफिट में ता बेहद ग्लैमरस, चार्मिंग और स्टाइलिश लग रही थी। खास बात यह भी कि वह बेबी बंप के साथ रैंप पर उतरी थी। 
  
     
दुल्हन बनकर रैंप पर उतरी करीना को जिसने देखा देखता ही रह गया। उन्होंने फैशन डिजाइनर विक्रम फडनीस के लिए वह दुल्हन का अवतार धारण किया था। रैंप पर करीना दुल्हन की नजाकत दिखती नजर आई। 


सब्यासाची के कॉस्ट्यूम में लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर उतरी करीना दुल्हन की कॉस्ट्यूम में बला की खूबसूरतलग रही थी। इस बार उन्होंने अकेले नहीं बल्कि बेबी बंप के साथ वॉक किया था। 


फैशन डिजाइनर शेन और फाल्गुनी पीकॉक के लहंगे में करीना की तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है। गोल्डन कलर के लहंगे के साथ उन्होंने न्यूड कलर का फेदर लेस दुपट्टा  कैरी किया था। बड़ी बात यह है कि इस लहंगे का वजन 30 किलो था। 


फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर उतरी करीना कपूर के ग्लैमरस अंदाज ने सभी के होश उड़ा दिए थे। व्हाइट और क्रीम लहंगे के साथ स्मोकी मेकअप ने उनके ग्लैमरस अवतार को और भी आर्कषक बना रहा था। 


करीना के इस हॉट अवतार के तो क्या ही कहने। ब्लैक टयूब गाउन में वह खूब जलवे बिखेरती आई थी। उन्होंने खुले बाल और मिनिमल मेकअप में पूरे ग्रेस के साथ रैंप वॉक कर वाहवाही लूट ली थी। 

Content Writer

vasudha