तैमूर को लेकर करीना-सैफ ने लिया अहम फैसला, जानकर फैंस को लगेगा झटका

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 05:22 PM (IST)

बॉलीवुड स्टार किड तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी उनके पेरेंट्स से कम नहीं है। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं और एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। तैमूर के घर से बाहर निकलते ही मीडिया उन्हें घेर लेती है। 

तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी को लेकर सैफ-करीना काफी परेशान है। एक इंटरव्यू में भी करीना ने कहा, 'मुझे लगता है कि तैमूर को जरूरत से ज्यादा अटेंशन मिल रही है। मैं नहीं चाहती कि उसे इतनी अटेंशन मिले। तैमूर भी आम बच्चों की तरह दुनिया को देखे।' पिछले दिनों तैमूर को बहन इनाया के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान एक अंजान शख्स ने तैमूर के साथ सैल्फी लेने की कोशिश की, जिससे वह डर गया। एेसे में करीना-सैफ ने बेटे तैमूर की सुरक्षा को लेकर एक अहम फैसला लिया है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार तैमूर को एक बॉडीगार्ड मिलने जा रहा है। बॉडीगार्ड के साथ होने से तैमूर की फोटो लेना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा ।

Content Writer

Priya dhir