बर्थ डे सेलिब्रेट करने पेरेंट्स के साथ विदेश रवाना हुए तैमूर, एयरपोर्ट पर दिखें Excited

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 09:38 AM (IST)

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को 2 साल के हो जाएंगे। तैमूर के बर्थ डे आने को कुछ ही दिन बाकी है। बर्थ डे सेलिब्रेशन का सिलसिला शुरू हो चुका है। 

हाल में ही तैमूर पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए करीना और सैफ तैमूर को लेकर साउथ अफ्रीका रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट पर तैमूर पापा के कंधे पर बैठे दिखाई दिए। इस दौरान वह काफी एक्साइटिड लग रहे थे। 

इस दौरान करीना ने ब्लैक आउटफिट के साथ डेनिम जैकेट वियर की थी, जिसके साथ मैचिंग ब्लैक हैंडबैग कैरी किया। वहीं, सैफ कैजुअल लुक में नजर आए। पापा के कंधे पर बैठे तैमूर काफी खुश नजर आ रहे थे। 

8 दिसंबर को हुई प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी 

सैफ-करीना ने  8 दिसंबर को तैमूर के लिए  पार्टी होस्ट की थी, जिसमें कई स्टार किड्स पहुंचे थे। वहीं करिश्मा कपूर अपनी गर्ल्स गैंग के साथ नजर आईं। 

Content Writer

Priya dhir