मां की बर्थ डे पार्टी में इस अंदाज में दिखीं करीना

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2017 - 03:02 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): कल एक्ट्रेस बबिता कपूर का जन्मदिन था। बर्थ डे पार्टी अटेंड करने कई सैलेब्स पहुंचे। करीना और सैफ भी इस पार्टी का हिस्सा बने। करीना ने व्हाइट-ग्रे कलर का लॉन्ग गाउन पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। फुटवियर में करीना ने हील्स पहनी हुई थी। अपनी ड्रैस के साथ उन्होंने बोल्ड मेकअप किया हुआ था। अपनी लुक को पूरा करते हुए करीना ने ड्रैस के साथ डार्क कलर का कल्च पकड़ा हुआ था।  

वहीं, सैफ अली खान ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू जैकेट वियर की थी। करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर बर्थ डे पार्टी में  ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। ब्लैक आउटफिट के साथ करिश्मा ने पम्प हील्स वियर की थी। मेकअप में डार्क रेड लिपस्टिक लगाई हुई थी। करिश्मा कपूर के साथ उनके बच्चे भी दिखाई दिए। 

करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर इस पार्टी की फोटोज शेयर की जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रही थी। आज हम आपको इस पार्टी में शामिल सेलेब्स की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। 

मम्मी के साथ करिश्मा कपूर

 करिश्मा कपूर

Punjab Kesari