एक ही टोपी पहनते हैं सैफ और उनके लाडले तैमूर, हजारों में हैं इस कैप की कीमत

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 09:34 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। तैमूर की क्यूटनेस के चलते दिनों-दिन उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ती जा रही हैं। जैसे जैसे छोटे नवाब बड़े हो रहे हैं उनके फैशन सेंस के लोग भी मुरीद हो गए है। 

मॉम-डेड के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट 

सैफ और उनके बेटे में लुक्स के साथ-साथ और भी कई चीजें कॉमन है। हाल में ही सैफ और करीना बेटे तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान सैफ ने ग्रे कलर की टी-शर्ट के साथ डेनिम जीन्स वियर की। करीना व्हाइट शर्ट और डेनिम जीन्स में दिखी। तैमूर को स्पोर्टी लुक ने लोगों को खूब अटैक्ट किया। तैमूर ने डेनिम शर्ट और शॉर्ट्स कैरी कर रखे थे। तैमूर के इस लुक की खास बात थी कैप। तैमूर ने रेड कलर की कैप पहन रखी थी, जो उन पर काफी जंच रही थी।

हजारों में है कैप की कीमत 

बता दें कि कुछ समय पहले सैफ को बिल्कुल सेम इसी कैप में स्पॉट किया गया था। उनकी यह कैप CCCP ब्रांड की है। तैमूर ने भी इसी ब्रांड की कैप पहनी थी। बता दें कि इस कैप की कीमत 3500 रुपए है।

खबरों की मानें तो तैमूर अपने मॉम डेड के साथ वेकेशन मनाने गए है हालांकि कहां गए हैं इस बारे में नहीं पता। पिछले साल वह मालदीव छुट्टियां मनाने गए थे। बता दें कि मालदीव बॉलीवुड सेलेब्स की मनपसंदीदा वेकेशन डेस्टिेशन है। हर साल यहां कई सेलेब्ल घूमने जाते हैं। 

Content Writer

Priya dhir