रिद्धिमा के आगे फेल हुई करीना और करिश्मा, मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी में लगी खूबसूरत

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 12:15 PM (IST)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्मों के बीच दूल्हे राजा के बहनें सुर्खियां बटोर रही हैं। करीना करिश्मा के साथ- साथ रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर की खूबसूरती की भी खूब चर्चा हो रही है। उनका साड़ी लुक सभी का ध्यान अपनी और खींचने में कामयाब रहा।


रणबीर-आलिया की मेहंदी सेरेमनी के लिए रिद्धिमा ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से साड़ी कैरी की। आइवरी-शिफॉन पोल्का डॉटेड साड़ी की  कीमत 1,55,000 रुपए बताई जा रही है।  दूल्हे की बहन ने नेकपीस, सॉफ्ट मेकअप और पिन-स्ट्रेट बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।


 इस शानदार साड़ी में  रिद्धिमा की खूबसूरती देखने लायक थी। इसके साथ उन्हाेंने हेवी स्टोन नेकलेस, स्पार्कलिंग डैंगलर्स और मैचिंग चूड़ियां कैरी की थी। रिद्धिमा के चेहरे पर भाई की शादी की खुशी साफ नजर आ रही थी।


रणबीर की मां नीतू कपूर तथा बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने कल मीडिया को बताया कि-  ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में ही शादी होगी। इसके साथ ही रिद्धिमा ने अपनी भाभी आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत क्यूट है यार, बहुत स्वीट है डॉल की तरह।


खबरें है कि आलिया और रणबीर ने अपने खास दिन के लिए सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की गयी आउटफिट को चुना  है।

Content Writer

vasudha