करणवीर बोहरा के घर आई नन्ही परी, फैंस को दिखाई बेटी की पहली झलक

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 01:31 PM (IST)

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे का परिवार पूरा हो गया है। एक बार फिर उनके घर खुशियों ने दस्तक दी है। करणवीर बोहरा दूसरी बार नन्ही परी के पिता बने हैं। वह दूसरी बार भी बेटी के पिता बनकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी बेटी की झलक दिखाते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। 

इस वीडियो में करणवीर के साथ उनकी जुड़वा बेटियां भी नजर आ रही हैं। वहीं एक्टर ने अपनी तीसरी बेटी को गोद में उठाया हुआ है। वीडियो एक्टर के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karanvir Bohra (@karanvirbohra)

 

वीडियो शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'इस समय मैं अपनी खुशी की कल्पना भी नहीं कर सकता हूं। मैं 3 लड़कियों का पिता बन गया हूं। इससे बेहतर जीवन नहीं हो सकता। मैं इन 3 रानियों के साथ दुनिया पर राज कर रहा हूं। मेरे जीवन में इन परियों को भेजने के लिए भगवान का शुक्रिया। मैं उनका सबसे अच्छा ख्याल रखूंगा, क्योंकि वे मेरी तीन देवियां हैं। मेरी लक्ष्मी, सरस्वती, पार्वती।' 

करणवीर के दूसरी बार पिता बनने पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

बता दें साल 2006 में करणवीर बोहरा और टीजे शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2016 को टीजे ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। जिनका नाम विएना और बेल्ला रखा गया है। 

Content Writer

Bhawna sharma