गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे एक्टर करण, गुरुद्वारे में लिए लावां फेरे

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 11:17 AM (IST)

नए साल के साथ बी-टाउन सेलेब्स ने अपनी जिंदगी की भी नई शुरूआत की है। जहां एक तरफ वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ सात फेरे लिए। वहीं टीवी एक्टर करणवीर मेहरा भी निधि सेठ संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में लावां फेरे लिए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

पिंक लहंगे में अप्सरा से भी सुंदर दिखीं निधि 

निधि ने शादी में पिंक और क्रीम कलर का लहंगा पहना था। जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने लहंगे के साथ मैचिंग ज्वेलरी और चूड़ा पहना था। जिसने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए। 

दूल्हे राजा ने हाथ में थामी तलवार 

वहीं अगर बात करें दूल्हे राजा यानि करण के लुक की तो वह पर्पल कलर की शेरवानी में नजर आए। करण ने सिर पर पगड़ी और हाथ में तलवार थामे हुई थी। 

इन तस्वीरों देख सकते हैं कि दोनों की जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट लग रही है। वहीं फैंस भी इन तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे हैं। 

करण की दूसरी शादी

आपको बता दें करण वीर मेहरा की निधि के साथ दूसरी शादी है। इससे पहले करण ने अपनी बचपन की दोस्त देविका से शादी की थी लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और दोनों ने 8 साल बाद तलाक ले लिया। 

Content Writer

Bhawna sharma