Covid-19 का शिकार हुए करण सिंह ग्रोवर, सर्बिया में किया खुद को क्वारंटाइन

punjabkesari.in Tuesday, Jan 12, 2021 - 01:25 PM (IST)

दुनियाभर में कोरोना महामारी का कहर अभी तक थमा नहीं है। आम लोगों के साथ-साथ बी-टाउन के भी कई सितारे इस वायरस की चपेट में आने से नहीं बच पाए हैं। वहीं इस बीच खबर सामने आई है कि एक्टर करण सिंह ग्रोवर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस समय वह अपनी वेब सीरिज कबूल है '2.0' की शूटिंग के लिए सर्बिया में है। जहां उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है। 

कोरोना की चपेट में आए करण

खबरों की मानें तो करण सिंह ग्रोवर 3 दिसंबर को सर्बिया के लिए उड़ान भरी थी। जिसके बाद 28 दिसंबर को वह कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने तब से लेकर अब तक खुद को आईसोलेट किया हुआ है। 

29 दिसंबर को आने वाले थे भारत

हालांकि खबर यह भी सामने आई है कि करण सिंह ग्रोवर के कोरोना संक्रमित होने की खबर ना तो उन्होंने खुद दी है और ना ही बिपाशा बसु ने दी है। बताया जा रहा है कि 29 दिसंबर को करण क्रू के साथ वापिस भारत आने वाले थे। मगर, यहां आने से पहले कोविड टेस्ट करवाना भी जरूरी था। 

क्रू मेंबर भी हुए कोरोना का शिकार

जिसके बाद जब एक्टर की कोरोना रिपोर्ट आई तो वह वायरस से संक्रमित पाए गए थे। करण के अलावा उनके कई और क्रू मेंबर भी कोरोना पाॅजिटिव मिले है। जिसके बाद वह सर्बिया में ही आइसोलेट हो गए। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि करण में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं था। 

Content Writer

Bhawna sharma