1 साल की हुई करण पटेल की बेटी मेहर, बर्थ-डे को खास बनाएंगी ये डिफरेंट थीम

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 02:44 PM (IST)

बच्चों का बर्थ-डे सेलिब्रेट करने के लिए पेरेंट्स नई-नई थीम रखते हैं। वहीं कुछ लोग बच्चों के बर्थ-डे पार्टी के लिए थीम केक बनवाना पसंद करते हैं। हाल ही में टीवी एक्टर करण पटेल और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव ने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस टीवी कपल की बेटी मेहर 14 दिसंबर को एक साल की हो गई है। मेहर के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस खास मौके पर करण और अंकिता ने घर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया था। जिसकी तस्वीरें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। 

इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि रूम के अलग-अलग रंगों के गुब्बारों से सजाया गया है। पर्पल कलर की थीम पर मेहर के लिए रूम की डेकोरेशन की गई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Karan Patel (@ankzbhargava)

 

ऐसे में अगर आप भी बच्चों का सबसे स्पेशल दिन यानी उनके जन्मदिन को खास बनाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए बहुत सारे आइडियाज लाए हैं। आप इनमें से कोई आईडिया अपने बच्चे के लिए भी चुन सकते हैं। जिससे आप अपने बच्चे का जन्मदिन और भी स्पेशल बना सकते हैं। तो चलिए देखते हैं बच्चों के बर्थ-डे सेलिब्रेशन के लिए कुछ ट्रैंडी थीम डिजाइन्स।

'जंगल बुक' के कैरेक्टर को बनाए पार्टी की थीम 

सर्कस की थीम 

फ्लोरल बर्थडे पार्टी थीम

बार्बी बर्थडे थीम

इस तरह यूनिक हो बर्थडे की थीम

मोर की बर्थडे थीम

Content Writer

Bhawna sharma