किसी और लड़की से फिजिकल रिलेशन पर करण ने कहा, ''मैंने निशा को धोखा नहीं दिया''

punjabkesari.in Wednesday, Jun 02, 2021 - 11:05 AM (IST)

टीवी ऐक्टर करण मेहरा और उनकी वाइफ निशा रावल के बीच चल रहे घरेलु झगड़ें अब सार्वजनिक हो गए हैं। पत्नी निशा द्वारा शिकायत के बाद करण मेहरा  की गिरफ्तारी हुई जिसके बाद से ही यह मामला और गर्माता चल जा रहा है। दरअसल, कल निशा रावल ने मीडिया के सामने आकर अपने घरेलु झगड़े के बारे में खुलकर बात की जिसमें उन्होंने बताया कि करण का किसी और महिला से अफेयर चल रहा है जिसके चलते आए दिन करण का बिहेवियर मेरे प्रित बदलता जा रहा था। यह बात उन्हें कुछ महीने पहले ही पता चली। 
 

वहीं अब दूसरी तरफ, निशा के इस आरोप पर करण का भी रिऐक्शन सामने आया है। 



PunjabKesari
 

निशा का व्यवहार हमेशा उग्र रहा है, मैंने उनको धोखा नहीं दिया- करण
करण ने कहा, निशा के सारे आरोप हैं गलत है,  करण ने बताया, ये सारे आरोप तो लगने ही थे अब मेरा नाम कई लोगों से जोड़ा जाएगा। ये कहानियां निराधार हैं। मैंने उनको धोखा नहीं दिया और मेरा किसी और से अफेयर भी नहीं है। करण ने यह भी बताया कि निशा बीते तीन साल से अजीब तरह का व्यवहार कर रही हैं। उनके नेचर की वजह से उनको डील करना मुश्किल हो जाता है। अप्रैल में उन्होंने कहा था कि हमें अलग हो जाना चाहिए। मैं फाइनली मान गया। करण ने बताया कि निशा का व्यवहार हमेशा उग्र रहा है। उन्हें गुस्सा आता है तो वह हाथ-पैर चलाती है, उसको समझ में नहीं आता।

PunjabKesari
 

करण का किसी और लड़की से फिजिकल रिलेशन भी हैं- निशा
बतां दें कि इससे पहले निशा ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि करण का दिल्ली की किसी लड़की से अफेयर है। वह चंडीगढ़ जाते हैं तो उस लड़की से मिलते हैं। निशा ने ये भी दावा किया था कि उन्होंने दोनों के मैसेज पढ़े हैं और साथ देखा भी है। उन्होंने बताया था कि निशा ने इस बारे में जब करण से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह उस लड़की से प्यार करते हैं और उनके फिजिकल रिलेशन भी हैं। अब करण का कहना है कि ये सारी बातें गलत हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static