करण मेहरा ने फिर लगाया पत्नी पर आरोप, बोले- निशा मारपीट करती थी, सुसाइड के ख्याल आते थे

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 04:47 PM (IST)

टीवी के फेमस कपल एक्टर करण मेहरा और निशा रावल के बीच का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। निशा ने करण पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिस वजह से करण को जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि करण खुद पर लगे इन आरोपों को झूठ बता रहे हैं। वहीं इस बीच करण मेहरा ने एक बार फिर से चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। करण ने कहा कि एक ऐसा समय आया था जब वह सुसाइड करने के बारे में सोचते थे। 

सुसाइड के ख्याल आते थे- करण

हाल ही दिए एक इंटरव्यू में करण ने कहा, 'निशा शुरूआत में मेरे साथ मारपीट करती थी। जब उसे गुस्सा आता है तो वो हाथ-पांव चलाती है। मैं अक्सर सोचता रहा कि आगे चलकर ये चीजें ठीक हो जाएंगी। काफी हद तक चीजें ठीक भी हो गई थी लेकिन बाद में फिर से वो आदतें निशा में वापिस आने लगीं। इस दौरान एक वक्त ऐसा आया कि मेरे दिल में सुसाइड के ख्याल तक आने लगे थे।'

अफेयर पर बोले करण मेहरा

वहीं करण ने अफेयर की खबरों पर कहा, 'ये तो होना ही था। अब मेरा नाम कई लोगों से जोड़ा जाएगा लेकिन यह सच नहीं है। मैंने निशा को धोखा नहीं दिया और मेरा किसी दूसरी लड़की से अफेयर भी नहीं है।' 

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों पहले निशा ने करण पर उन्हें मारने का आरोप लगाया था। निशा का कहना था कि करण ने उनका सिर दीवार पर मारा है। जिसके बाद करण को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। यहां तक कि निशा ने कहा कि करण का किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर है। वहीं करण भी लगातार निशा पर आरोप लगा रहे हैं।

Content Writer

Bhawna sharma