करण कुंद्रा ने खरीदा 20 करोड़ का  ड्रीम हाउस, अपनी लेडी लव के साथ जल्द होंगे यहां शिफ्ट

punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2022 - 11:52 AM (IST)

टीवी जगत के सबसे पसंदीदा कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपनी लव लाइफ और रोमांस को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा में बने हुए हैं। यह दोनों एक दूसरे पर  प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इन  लव बर्ड्स की लव स्टोरी बिग बॉस के घर में शुरु हुई थी, घर से बाहर आने के बाद तो इन दोनों का प्यार तो और गहरा हो गया। अकसर  इन्हें एक साथ ही देखा जाता है। एक दूसरे के हमेशा करीब रहने के लिए अब इन दाेंनों ने सपनों का आशियाना भी खरीद लिया है। 


करण और तेजस्वी की शादी की खबरों के बीच पता चला है कि कुंद्रा ने अपनी लेडी लव के लिए नया घर खरीद लिया है, जहां दोनों के साथ रहने की योजना है। खबरों की मानें तो करण ने मुंबई के बांद्रा इलाके में 20 करोड़ रुपये का घर लिया है। इस आलीशान घर में घर में एक निजी लिफ्ट और एक स्विमिंग पूल भी है। 


बताया जा रहा है कि करण कुंद्रा काफी लंबे समय से अपने लिए घर की तलाश कर रहे थे, आखिरकार उन्हें नया घर मिल ही गया। कुछ दिनाें पहले उन्हें बांद्रा की आलीशान बिल्डिंग के बाहर पिता एसपी कुंद्रा के साथ स्पॉट किया गया था। बताया जा रहा है कि  लव बर्ड्स जल्द ही इस घर में शिफ्ट हो जाएंगे। 


कहा जा रहा है कि इस घर में हर सुविधा मौजूद है जो इसे आलीशान बनाती है। इस नए  घर से समुद्र का नजारा भी दिखाई देगा। अब देखना यह होगा कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इस घर में शादी के बाद या शादी से पहले शिफ्ट हाेंगे। 


तेजस्वी और करण अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर बार उन दाेनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है। वहीं करण और तेजस्वी के माता-पिता इस रिश्ते के लिए राजी हैं। अब फैंस को उन दोनों की शादी का इंतजार है। 
 

Content Writer

vasudha