''लोग गुजर जाते हैं पर हम कौन सा जिंदा है'' लोगों को कंफ्यूज कर रहा करण का पोस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Aug 25, 2021 - 04:28 PM (IST)

इन दिनों फिल्ममेकर करण जौहर बिग बाॅस ओटीटी को होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में कुछ लोगों को करण बायस्ड लग रहे हैं। लोगों ने करण पर शो में पक्षपात करने तक का आरोप लगाया है। सिर्फ शो के फैंस ही नहीं बल्कि खुद कंटेस्टेंट्स को भी करण पक्षपाती लग रहे हैं। जिस वजह से करण को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं इस बीच करण ने एक पोस्ट शेयर किया है जो लोगों को काफी कंफ्यूज कर रहा है।

करण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'कोई गुजर गया..फिर आपने अफसोस वासा बटन दबा दिया...वही जिंदगी बहुत छोटी है वाली बात हजारवीं बार दोहराने लगे...गिले शिकवे मिटाने का जिक्र भी हुआ...फिर अचानक अपने बारे में बुराईयां सुनी और आपने भी वही किया। बुराईयां, वाह! जनाब लोग गुजर जाते हैं...रोज..पर हम कौन सा जिंदा है?'

करण जौहर के इस पोस्ट ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। वे समझ नहीं पा रहे कि करण किसके लिए ये पोस्ट किया है।

भई, यह पहली बार नहीं है जब करण को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण को इसका जिम्मेदार बताया जाने लगा था। लोगों ने नेपोटिज्म के चलते करण को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।

Content Writer

Bhawna sharma