करण जौहर-रामचरण समेत Jr NTR बढ़ाएंगे भारत का मान, Oscars ने भेजा मेंबर्स बनने का Invitation

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2023 - 06:36 PM (IST)

रामचरण, जेआर एनटीआर और करण जौहर के फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई हैं। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड सांइसेज ने फिल्म आरआरआर से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले जूनियर एनटीआर, राम चरण और फिल्ममेकर मणिरत्नम को एकेडमी का सदस्य बनने के लिए निमंत्रित किया है। वहीं प्रोड्यूसर की कैटेगरी में करण जौहर को निमंत्रण मिला है। इसके अलावा आरआरआर गाने के कंपोजन एमएम कीरावनीन और सिंगर चंद्रबोस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्ममेकर शौनक और केके सेंथिल कुमार को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।  

इस तरह से होता है एकेडमी के सदस्यों का चुनाव 

एकेडमी के नियमों के मुताबिक, सदस्यों का चुनाव पेशेवर योग्यता, प्रतिनिधित्व, समावेशन और समानता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के आधार पर किया जाता है। एकेडमी के सीईओ बिल क्रेमर अध्यक्ष जेनेट यांग ने कहा कि - 'एकेडमी को अपनी सदस्या में इन कलाकारों का स्वागत करने पर गर्व है।  यह सब सिनेमाई विषयों में आसाधरण वैश्विक प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्होंने मोशन पिक्चर्स की कला और विज्ञान और दुनिया भर के फिल्म प्रशंसकों पर बहुत ही गहरा प्रभाव डाला है।'

अंतर्राष्ट्रीय सितारे भी होंगे इसमें शामिल 

एकेडमी ने इस साल उनके साथ जुड़े कई सदस्यों की लिस्ट घोषित की है। जिसमें करीबन 398 नए सदस्य हैं। इन सदस्यों में अंतर्राष्ट्रीय सितारे टेलर स्विफ्ट, ऑस्टिन बटलर जैसे सितारों का भी नाम शामिल हैं। 

ऑस्कर में पहले रच चुका है भारत इतिहास 

इसी साल कई सारे भारतीय सेलेब्स ने ऑस्कर में अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। साउथ इंडियन फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीतकर एक इतिहास ही रच दिया था। वहीं गुनीत मोगा की फिल्म द एलीफेंट व्हिस्पर्स ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट का अवॉर्ड जीता था।

Content Writer

palak