अर्जुन के साथ पहुंची मलाइका तो दीपवीर को देख परेशान हुए फैंस, आलिया की पार्टी में नहीं पहुंचे BF

punjabkesari.in Monday, Mar 15, 2021 - 12:54 PM (IST)

कल रात फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने घर आलिया भट्ट की बर्थ डे पार्टी रखी, जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे। आलिया की बर्थ डे पार्टी में उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर नहीं दिखाई दिए क्योंकि हाल में ही वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

वही, बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ी मलाइका-अर्जुन एक-साथ पार्टी में पहुंचे। मलाइका अर्जुन के साथ गाड़ी की Front सीट पर बैठी दिखाई दी।

दीपिका और रणवीर भी इस पार्टी का हिस्सा बने दोनों अलग-अलग कार में करण जौहर के घर पहुंचे, जिसे लेकर यूजर्स ने काफी सवाल उठाए।

इसके अलावा एक्टर आदित्य रॉय कपूर और डायरेक्टर शशांक खेतान भी इस पार्टी का हिस्सा बने।

Content Writer

Priya dhir