करण ने मम्मी हीरू जौहर के लिए रखी बर्थडे पार्टी, डीसेंट लुक में नजर आए स्टार्स (See Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 11:41 AM (IST)

कल यानी 18 मार्च को मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर की मां हीरू जौहर 75 वर्ष की हो चुकी है। मां के जन्मदिन के मौके पर करण जौहर ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी रखी। इस बर्थडे बैश पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत कीं।

जहां रानी मुखर्जी अपने पति आदित्य चोपड़ा के साथ पहुंची, वहीं जया बच्चन, शर्मिला टैगोर, शोभा कपूर सहित कई एक्ट्रेस इस पार्टी को अटेंड करने के लिए स्पॉट हुए। 

सबसे पहले इस पार्टी में एंट्री जया बच्चन ने ली। उन्होंने क्रीम कलर का सलवार-कुर्ता पहना था, जिसमें वह काफी कंफर्ट लग रही थी। 

वहीं, सलमान की मां सलमा खान पेस्टल ग्रीन शरारा पहने नजर आईं, जिसमें उनका डीसेंट लुक देखते ही बन रहा था। 

जीतेंद्र की पत्नी शोभा कपूर और शमी कपूर की पत्नी नीला देवी भी बर्थडे बैश में शामिल हुईं।

बात करण जौहर के लुक की करें तो उन्होंने कैजुअल ब्लैक एंड व्हाइट श्लोगन शर्ट पहनी जिसके साथ उन्होंने जींस कैरी की। बर्थडे लेडी हीरू जौहर ग्रीन सूट में नज़र आईं। पार्टी की कई तस्वीरें व वीडियो भी सामने आ रही हैं जिसमें करण अपनी मम्मी को किस करते नजर आ रहे हैं। 

वहीं, एक और वीडियो वायरल हो रही है जिसमें हीरू अपना बर्थडे स्पीच देती नज़र आ रही हैं। हालांकि इस दौरान वह करण को 2 बार उनकी स्पीच सुनने के लिए कहती हैं क्योंकि वह दोस्तों से बात करने में बिज़ी थे।

 

Sharmila Tagore भी पार्टी में एथनीक वियर में दिखी। उन्होंने रैड कुर्ती के साथ मैचिंग लैग्गिंग पहनी। 

पार्टी में बिजनेसवूमेन नताशा पोनावाला भी नजर आईं। उन्होंने व्हाइट एंड ब्लू प्रिंटेड प्लाजो के साथ कुर्ती पहनी और हैट के साथ अपने लुक को वेस्टर्न टच दिया। 


 

Content Writer

Sunita Rajput