प्री वेडिंग फंक्शन में खूब जचे करण देओल, पापा सनी के Mehndi design को देखकर आप भी कहेंगे- वाह

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2023 - 10:54 AM (IST)

देओल परिवार में इन दिनों अलग ही रौनक देखने काे मिल रही है, सनी पाजी के बेटे करण के सिर सहरा जो सजने जा रहा है। इस बिग फैट पंजाबी वेडिंग का सभी को अलग ही क्रेज है। पैपराजी से लेकर साेशल मीडिया तक हर कोई इस शादी से जुड़ी छोटी से बड़ी खबर जानने के लिए बेताब बैठा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सोमवार से करण और द्रिशा आचार्य के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरु हो चुका है, कल मेहंदी सेरेमनी हुई जिसमें पूरा देओल परिवार शामिल हुआ। इस दौरान दूल्हे राजा की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए। दादा धर्मेंद्र के घर से निकलते दौरान उन्होंने कार में बैठकर ही पैपराजी को पोज दिए। 


दूल्हे राजा येलो कलर के कुर्ते में काफी जच रहे थे। शादी की खुशी में देओल हाउस के बाहर लड्डू भी बांटे गए और वहां जमकर ढोल बजे। बेटे के इस खास मौके पर पापा सनी भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने भी अपने हाथों में मेहंदी लगाई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


तस्वीराें में देख सकते हैं कि सनी के हाथों पर हर धर्म का प्रतीक चिन्ह बना हुआ है, जो अपने आप में बेहद बड़ी बात है। उनकी ये खास मेहंदी लोगों को बेहद पसंद आई। करण की मेहंदी के बाद अब संगीत और हल्दी सेरिमनी रखी जाएगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


खबरों की मानें तो  गेस्ट लिस्ट में ईशा देओल विद फैमिली इनवाइटेड हैं और वह संगीत सेरेमनी में परफॉर्मेंस भी दे सकती हैं।  कहा जा रहा है कि करण देओल की ग्रैंड इंडियन वेडिंग होने वाली है। ये शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी, बस अब लोगों को इस खास दिन का इंतजार है। 

Content Writer

vasudha