मेहंदी और संगीत सेरेमनी के बिना संपन्न हुई रिया कपूर की शादी, सामने आई पहली तस्वीर

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 05:36 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं। लेकिन सोनम कपूर की तरह रिया कपूर की शादी बेहद सिंपल ढंग से हुई। 

रिया कपूर की शादी में नहीं हुई मेहंदी और संगीत सेरेमनी 
बता दें, अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर की शादी में जिस तरह धूमधाम से हुई थी, वहीं रिया कपूर और करण बूलानी की शादी बेहद सादगी के साथ हुई। शादी की सभी रस्में जैसे कि मेहंदी और संगीत सेरेमनी इस खास शादी में नहीं हुईं। 

बिना बारात के रिया को ब्याहने पहुंचे करण बुलानी 
रिया और करण ने बारात, संगीत, मेहंदी और अन्य विवाह के कर्याक्रम को किए बिना अपनी शादी को संपन्न किया।  करण बुलानी और रिया दोनों ने अपनी शादी के बाद अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक-एक तस्वीर शेयर की हैं। उनके शेयर करते ही सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हुई। 

शादी की तस्वीर पोस्ट कर करण ने रिया को बताया बेहतरीन रसोइया
करण बुलानी ने एक तस्वीर शेयर हुए लिखा, ‘कल हमने इसे दुनिया के लिए आधिकारिक बना दिया, लेकिन आप और मैं एक दशक से अधिक समय से साथ हैं और इसके लिए मैं चार लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे प्यार, सम्मान, प्रोत्साहन और निरंतर सहयोग दी है।  पहला फिल्म निर्माता है, दूसरा फैशन स्टाइलिस्ट है.. तीसरा मेरी बेटी नींबू की मां है और चौथा घरेलू रसोई में चमत्कार करने के लिए बेहतरीन रसोइया है और उनके नाम रिया कपूर हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

12 साल तक डेट करने के बाद भी करण संग शादी को लेकर नर्वस हुई रिया
वहीं, रिया कपूर ने भी अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 12 साल बाद, मुझे नर्वस नहीं होना चाहिए था, क्योंकि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त और अब तक के सबसे अच्छे आदमी हो, लेकिन मैं रोई और पूरे रास्ते पेट फूल गए क्योंकि मुझे नहीं पता था कि अनुभव कितना विनम्र होगा। मैं हमेशा वह लड़की रहूंगी जिसे मेरे माता-पिता के सोने से पहले रात 11 बजे जुहू घर आना था, मुझे उम्मीद है कि हम एक परिवार को इतना करीब बना देंगे कि हमारे पास हमारे जीवन में ढेर सारे प्यार हों।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Boolani (@karanboolani)

Content Writer

Anu Malhotra