त्योहारों के सीज़न में घर पर आसानी से बनाएं कराची हलवा

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2020 - 04:01 PM (IST)

त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। लेकिन कोरोना वायरस के डर से लोग मिठाईयां खरीदने से घबरा रहे हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी मिठाई की रेसिपी बताएंगे जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। जी हां, कराची हलवा नाम से फेमस ये मिठाई हर किसी को पसंद है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री: 

- 1 कप कार्न फ्लोर

- 1/2 कप घी

- 2 कप चीनी

- 1/4 टीस्पून टाटरी पाउडर

-  4 से 5 छोटी इलाइची

- आधा कप काजू

- चुटकी भर खाने वाला रंग

- 1 टेब्लस्पून पिस्ता

 विधि:

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले पानी में कार्न फ्लोर डालकर घोल लें।

- इसके बाद एक पैन में चीनी और 3 से 4 कप पानी डालकर चाश्नी तैयार करें।

- इसके बाद चाश्नी में कार्न फ्लोर का घोल डालकर धीमी आंच पर पकाएं।

- मिश्रण को हिलाते रहें। 10 से 15 मिनट बाद आप देखेंगे हलवा गाढ़ा और ट्रांस्पैरेंट हो जाएगा।

- इसके बाद इसमें घी डालकर अच्छी से मिलाएं साथ में टाटरी डालें।

- हलवे को तब तक हिलाते रहें जब तक घी इसमें अच्छे से मिक्स न हो जाए।

- एक बर्तन में 1 चम्मच कलर का घोल और साथ में कटे हुए काजू और इलायची हलवे में डालें।

- जब तक हलवा जम ना जाए उसे हिलाते रहें। 

- अब एक ट्रे में घी लगाकर उसपर हलवे को फैला लें। चाहे तो ऊपर से कटे हुए पिस्ता डाल सकते हैं।

Content Writer

Bhawna sharma