Vastu Tips: ये 2 टिकिया करेंगी घर के वास्तु दोष को दूर

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 06:11 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के नियमों का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। चाहे घर खरीदना हो या घर का interior decoration या रसोई या बॉथरूम कहां पर हो, सब को लेकर वास्तु शास्त्र के नियम है। कहते हैं वास्तु दोष होने की स्थिति में घर में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मानसिक पीड़ा से लेकर शारीरिक रोग और कलेश बना रहता है। इसलिए जरूरी है घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जाए। इसके लिए बस 2 टिकिया काफी है।

कपूर की टिकिया से खत्म होगा वास्तु दोष 

जिस घर में वास्तु दोष होता है, उसके घर में कपूर रखने से बहुत फायदा होता है। कपूर का इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। घर से वास्तु दोष हटाने के लिए कपूर की टिकिया किसी प्लेट में करके घर के किसी भी कोने पर रखते हैं। जैसे-जैसे वह कपूर गलता जाएगा वैसे वैसे घर से नकारात्मक ऊर्जा मिटती जाएगी। कपूर के गलने की सुगंध से घर का पूरा वातावरण शुद्ध और पॉजिटिव हो जाता है। कपूर की टिकिया जब गलकर खत्म हो जाए तो उसकी जगह पर दूसरी टिकिया रख देनी चाहिए। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है, और संपन्नता बढ़ती है।

Content Editor

Charanjeet Kaur