बच्चन और कपूर भूले सभी गिले-शिकवे, मिलकर सेलिब्रेट किया श्वेता के पति का बर्थ-डे

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 06:55 PM (IST)

सभी जानते है कि कपूर खानदान के रिलेशन बच्चन फैमिली के साथ कई साल पहले बिगड़ गए थे लेकिन करिश्मा कपूर के कजिन निखिल नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन को देखकर लग रहा है कि करिश्मा-रिद्धिमा ही नहीं बल्कि कपूर और बच्चन फैमिली के रिश्ते सुधर चुके है। जी हां, सालों से चला आ रहा बच्चन और कपूर परिवार का मन-मुटाव अब खत्म हो चुका है जिसका सबूत ये तस्वीरें है।

दरअसल, निखिल नंदा के मेहमानों में जया बच्चन भी थीं जोकि निखिल की सासू मां हैं। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर इस फंक्शन की कई तस्वीरें वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें जया बच्चन उनके साथ एक ही फ्रेम दिखी। इस पार्टी में करिश्मा की कजिन रिद्धिमा कपूर साहनी, उनके पति भरत साहनी और बेटी समारा भी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

 

क्यों एक-दूसरे से नफरत करने लगी थी बच्चन और कपूर फैमिली?

जया बच्चन और रणधीर कपूर की फैमिली के बीच बढ़ती दूरियों की वजह करिश्मा और अभिषेक बच्चन का रिलेशनशिप था। दरअसल, दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। सगाई भी हो चुकी थी लेकिन ख़बरों के मुताबिक, मां बबीता की वजह से करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिश्ता टूट गया था। उन्हें लगता था कि बच्चन परिवार में शादी के बाद करिश्मा का करियर खत्म हो जाएगा। अभिषेक का करियर तो वैसे ही फ्लॉप चल रहा था इसीलिए उन्होंने आखिर में ये रिश्ता तोड दिया जिसके बाद कपूर और बच्चन खानदान में दूरियां आ गईं।

गिले-शिकवे भूलकर बहन रिद्धिमा को भी लगाया गले

वहीं इस पार्टी में करिश्मा कजिन रिद्धिमा के भी क्लॉज दिखी। दरअसल, कभी इसी बहन से करिश्मा नफरत करती थी। ऐसा कहा जाता है कि, रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह और करिश्मा की मां बबीता की आपस में नहीं बनतीं। दोनों के रिश्ते में काफी ज्यादा कड़वाहट है और नतीजा ये ही इनकी बेटियां जो रिश्ते में बहनें हैं वो भी एक-दूसरे से नफरत करने लगी। भले ही बहनों का बचपन साथ बीता मगर बड़े होने के बाद इनके बीच प्यार की जगह नफरत ने ले ली लेकिन अब इन तस्वीरों से तो जाहिर होता कि करिश्मा कपूर सभी गिले-शिकवे मिटाकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। अब ना सिर्फ बच्चन संग बल्कि बहन रिद्धिमा संग भी उनके रिश्ते सुधर चुके है।

अब फोटो तो यहीं कहती हैं लेकिन असल सच्चाई क्या है, ये तो करिश्मा ही जानती हैं।

Content Writer

Sunita Rajput