इस तारीख को दूसरी बार दुल्हन बनेगी कनिका कपूर, 3 बच्‍चों को अकेले पाल रही है Baby Doll

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 01:47 PM (IST)

'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर 43 की उम्र में दुल्हन बनने जा ही है। तीन बच्चों की मां कनिका ने दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया है। खबरों की मानें तो उनकी शादी की डेट भी फिक्स हो गई है, वह 20 मई को हमेशा- हमेशा के लिए  एनआरआई-बिजनेसमैन के साथ रिश्ते में बंध जाएगी। 

खबरों के मुताबिक बिजनेसमैन गौतम और कनिका 1 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह दोनों काफी समय से शादी की प्लानिंग कर रहे थे। अब उन दोनों ने अपनी शादी के लिए 20 मई की तारीख को चुना है। बताया जा रहा है कि शादी लंदन में होगी, जिसकी तैयारियां अभी से शुरु हो गई है। हालांकि  इस बारे में कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 


कनिका ने महज 18 साल की उम्र में ही एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही वह लंदन चली गई थी जहां उन्होंने  3 बच्चों को जन्म दिया. जिनमें से एक लड़की और दो लड़के हैं।  कनिका की बेटी का नाम अयाना है और बेटों के नाम समारा और युवराज है। पहले तो सब ठीक था लेकिन शादी के 12 साल बाद  कनिका और  राज के बीच झगड़े होने लगे और उन दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। 

 रिश्ते में कड़वाहट आ जाने के बाद साल 2010 में कनिका पति का घर छोड़कर वापस लखनऊ आ गईं थीं। फिर 2012 में उन्होंने राज से तलाक ले लिया। अब सिंगर की दूसरी शादी को लेकर फैंस काफी खुश है और कनिका से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए बेताब हैं। 
 

Content Writer

vasudha