एक दूजे के हुए कनिका- गौतम, पिंक लहंगे में रॉयल दुल्हन बनी 'बेबी डॉल'

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 05:59 PM (IST)

जिसका इंतजार लंबे समय से था, आखिर वो घड़ी आ ही गई। बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनीका कपूर  हमेशा- हमेशा के लिए शादी के पवित्र बंधन में बंध गई है। उन्होंने बिजनेसमैन गौतम के साथ सात फेरे लेकर उन्हे अपना जीवनसाथी चुन लिया है। दुल्हन के लिबास  में वह बेबी डॉल लग रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सोशल मीडिया पर सिंगर की कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही है, जिसमें दूल्हा- दुल्हन बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस खास दिन के लिए  ब्राइड और ग्रूम ने पेस्टल शेड के आउटफिट को चुना। कनीका के ब्राइडल लहंगे की बात करें तो इसमें सफेद कढ़ाई का किया हुआ वर्क काफी कमाल का लग रहा था। उन्होंने हीरों के गहनों के साथ अपने ब्राइडल लुक को रॉयल टच दिया।


वहीं दूल्हे भी पिंक कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। एक वीडियो में  सिंगर 'फूलों की चादर' तले वरमाला के मंच पर आती दिखाई दे रही है,  नए सफर की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। इस दौरान मोहम्मद रफी का क्लासिकल गाना 'तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं' बजाया गया।

मीत ब्रोज की जोड़ी ने अपने गानों से शादी में रंग जमाया। मनमीत ने कनिका की कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा-  'आप दोनों की जिंदगी का आगे का सफर उतना ही खूबसूरत रहे जितना आप दोनों खूबसूरत हैं... नवविवाहित।'  कनिका और गौतम के बीच की कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोग इस क्यूट कपल को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं।

बता दें कि कनिका और गौतम एक-दूसरे को एक साल से डेट कर रहे थे।  कनिका ने महज 18 साल की उम्र में ही एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही वह लंदन चली गई थी जहां उन्होंने  3 बच्चों को जन्म दिया. जिनमें से एक लड़की और दो लड़के हैं।  

Content Writer

vasudha