'कावेरी कॉलिंग अभियान' के लिए कंगना ने चूज की स्पैशल साड़ी, जानिए क्या थी वजह?

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2019 - 12:06 PM (IST)

कंगना अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहती है। मगर उनका पर्यावरण की तरफ लगाव और जागरूकता के बारें में कम ही दिखाया गया है।हाल ही में 'कावेरी कॉलिंग अभियान' में शामिल हुईं और नदी को बचाने के लिए आवाज उठा रही है। यहीं नहीं उन्होंने अपनी कमाई का एक हिस्सा भी इस अभियान के लिए दान दिया है। उनका यह योगदान उनके उदारचरित्र के बारें में दर्शाता है।ऐसे मामलों में फीमेल स्टार्स बहुत ही कम बोलती है,पर कंगना ने इस आयोजन में साथ दे कर बाकियों का भी हौसला बढ़ाया है। 

कंगना ने 5 सितम्बर को इस मुद्दे से संबंधित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।इस दौरान वो एक लाइट ब्लू फ्लोरल साड़ी पहन कर शामिल हुई।इसपर उन्होंने अपना मिनिमल मेकअप लुक किया। उन्होंने कानों में बालियां डाली थी और अपने बालों को बहुत सिंपल लुक दिया था। उनका यह लुक बहुत एलिगेंट था और इस लुक को बहुत से लोगों ने सराहा भी। 


अक्सर कंगना पर्यावरण से संबंधित कारणों को सबके सामने अच्छे तरीके से रखती है और अपना राय सबसे जरूर साझा करती है। हाल ही में, मेट्रो के लिए रास्ता बनाने के लिए मुंबई में वनों की कटाई वाले वाक्या के बारें में भी कंगना ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कोई भी एक दिन में फैसला नहीं ले सकता कि अचानक से 2700+ पेड़ काट दिए जाए। यह बिल्कुल गलत है। इसका समाधान जरूर होना चाहिए। 

उनका कहना है कि 'मेट्रो इंतजार कर सकता है पर पेड़ दुबारा नहीं इतने बड़े होंगे।अगर सरकार योजना बना सकती है तो पहले पेड़ और जानवरों के लिए योजना बनाई जाए क्योंकि वो जीवित है न कि मेट्रो।' उन्होंने कहा कि 'हम मेट्रो का इंतजार कर सकते है, लेकिन पेड़ों को काटकर हम मुंबई को कंक्रीट का जंगल नहीं बना सकते।'

Content Writer

shipra rana