Kangana Ranaut का एक बार फिर फूटा रणबीर पर गुस्सा, बता दिया एक्टर को बॉलीवुड का दुर्योधन

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 05:02 PM (IST)

इन दिनों एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने फॉर्म में आई हुईं हैं। एक्ट्रेस लागतार सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा कर रही हैं। हाल ही में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपनी अपकमिंग फिल्म रामयाण का ऐलान किया था। उसमें बताया गया था कि फिल्म में राम की भूमिका में राम की भूमिका में रणबीर और सीता की भूमिका में आलिया भट्ट नजर आएंगी। वहीं रावण के रोल के लिए साउथ के एक फेमस सुपरस्टार को अप्रोच किया गया है। इस ऐलान के बाद कंगना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि कैसे कलयुग आ गया है। एक्ट्रेस बोली थीं कि ऐतिहासिक फिल्मों के लिए न जाने किस तरह के एक्टर्स लिए जा रहे हैं।

 

वहीं अब कंगना ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उन लोगों की क्लास लगाई है। इसमें उन्होंने उन लोगों की क्लास लगाई है, जो ऋतिक संग उनकी लड़ाई में कूदे हैं। एक्टर्स और डायरेक्टर्स पर तीखे वार करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'बीते दिन जो मैंने पोस्ट शेयर की थी, उसके आगे की ही कहानी मैं आपको आज बताने जा रही हूं। इंडस्ट्री में 'दुर्योधन (रणबीर कपूर)' और 'शकुनि (करण जौहर)' की जोड़ी सबसे खराब है। खुद को ये दोनों फिल्म इंडस्ट्री के गॉसिप मिनिस्टर कहते हैं, जबकि दोनों ही जलनखोर और इनसिक्योर इंसान हैं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री यह बात जानती है।'

कंगना यही नहीं रुकी, उन्होंने आगे लिखा ये दोनों ही सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के पीछे हैं। इन दोनों ने ही उसको ये सब करने के लिए उकसाया था। इन दोनों ने मिलकर मेरे बारे में भी बहुत कुछ खराब बोला। इससे पहले ये दोनों मेरी पर्सनल लाइफ में इनटपऱियर करते रहें और करियर में मुझे हैरेस करते रहे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

Content Editor

Charanjeet Kaur