कंगना ने कविता में पिरोए अपने दिल के अरमान, बोलीं- मेरी राख को गंगा में मत बहाना

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 03:52 PM (IST)

बाॅलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने होमटाउन मनाली में परिवार संग एंजाॅय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने पहाड़ों की हाइकिंग की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। जिसमें कंगना पहाड़ों पर मस्ती करती दिखाई दे रही थीं। कंगना हाइकिंग से इतनी प्ररित हो गई कि उन्होंने इस पर एक कविता लिख डाली। कंगना ने कविता का नाम राख रखा है। एक्ट्रेस ने इस कविता के जरिए अपने दिल के अरमान साझा किए हैं। 

शेयर की वीडियो

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह खुद कविता बोल रही हैं। वहीं वीडियो में कंगना को पहाड़ों की वादियों का लुत्फ उठाते भी देखा जा सकता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

कविता के जरिए बताए दिल के अरमान

मेरी राख को गंगा में मत बहाना

हर नदी सगर में जाकर मिलती है...

मुझे सागर की गहराईयों से डर लगता है

मैं आसमां को छूना चाहती हूं...

मेरी राख क इन पहाड़ों पर बिखेर देना

जब सूरज उगे तब मैं उसे छू सकूं...

जब मैं तन्हां हूं यूं चांद से बातें करूं 

मेरी राख को उस क्षितिज पे छोड़ देना...

फैंस को कंगना की कविता बेहद पसंद आ रही है। आपको बता दें इससे पहले भी कंगना ने लाॅकडाउन मेें एक कविता लिखी थी। जो फैंस को काफी पसंद आई थी।

Content Writer

Bhawna sharma