मुश्किलों में घिरीं कंगना और रंगोली, FIR रद्द करवाने के लिए पहुंची बॉम्बे हाईकोर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 11:35 AM (IST)

बाॅलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत देश के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। जिसके चलते वह अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।  बीते दिनों वह अपने भाई की शादी में बिजी थी। वहीं अब एक बार फिर से कंगना सुर्खियों में आ गई है। कंगना इस समय हिमाचल में अपने परिवार के साथ समय बिता रही है। जहां उन्हें और उनकी बहन रंगोली को मुंबई पुलिस ने कुछ दिनों पहले तीसरी बार समन भेजा था। इसी बीच कंगना और रंगोली ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

PunjabKesari

बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची कंगना और रंगोली

दरअसल, कंगना और उनकी बहन रंगोली ने मुंबई पुलिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की अपील की है। एक्ट्रेस के खिलाफ यह एफआईआर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समाज में नफरत और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में दर्ज की गई थी। इसके अलावा बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश पर दर्ज की गई एफआईआर में एक्ट्रेस और उनकी बहन पर राजद्रोह का आरोप भी लगा है। 

PunjabKesari

प्रॉपर्टी में की गई तोड़फोड़ पर 26 नवंबर को फैसला 

पुलिस को मजिस्ट्रेट अदालत ने कंगना रनौत और रंगोली चंदेल के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए थे। वहीं उनके वकील रिजवान सिद्दीकी का कहना है कि कंगना और रंगोली ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एफआईआर और मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द करवाने के लिए याचिका दायर कर दी है। इसके अलावा कंगना की प्रॉपर्टी में की गई तोड़फोड़ को लेकर हाईकोर्ट 26 नवंबर को अपना फैसला सुनाएगा।

PunjabKesari

तीसरी बार भेजा गया समन 

वहीं कंगना और रंगोली को मुंबई पुलिस की तरफ से पूछताछ के लिए तीसरी बार समन भेजा जा चुका है। जिसमें कंगना और रंगोली को 23-24 नवंबर को हाजिर होने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी दोनों को मुंबई पुलिस की तरफ से पूछताछ के लिए दो बार समन भेजा जा चुका है। लेकिन पुलिस स्टेशन में दोनों पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुई थी। आपको बता दें बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर दोनों बहनों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static