पंगा गर्ल कंगना का भाईजान सलमान संग वायरल हुआ वीडियो, फैंस बोले - 'तुम दोनों को शादी कर लेनी...'

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2023 - 06:28 PM (IST)

बॉलीवुड में आए दिन अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इंडस्ट्री में उन्हें पंगा गर्ल के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वह किसी न किसी से लड़ती ही रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। हाल ही में कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बॉलीवुड के दबंग खान यानी की सलमान खान संग नजर आ रही हैं। वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद कंगना को फैंस ने सलमान के साथ शादी करने की सलाह दे डाली है। 

इस गाने पर डांस करती दिखी कंगना

वायरल हुए इस वीडियो में कंगना घाघरा पहन कर माधुरी दीक्षित के फेमस सॉन्ग धक-धक करने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं उन्हें ऐसे डांस करते देख सलमान ने उनकी तारीफ भी कर दी है और कहा है कि क्या कमाल लग रही है आप कितनी सुंदर दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by kanganadaily (@kanganadaily)

फैंस ने दिए रिएक्शन 

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही फैंस ने अपने रिएक्शन देने शुरु कर दिए हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि -  'इन्होंने शेयर किया, आशा है कि ये दोनों साथ मूवी भी करेंगे।' 

अन्य ने कहा कि - 'अरे वाह, इन दोनों को एक मूवी में साथ देखना चाहते हैं।' 

एक ने कहा कि - 'इस जोड़ी को प्रेम की शादी में हम चाहते हैं।' 

इमरजेंसी में दिखेंगी कंगना 

वहीं अगर बात कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में दिखने वाली हैं। इसके अलावा कंगना 'चंद्रमुखी' में भी दिखेंगी। 

वहीं अगर बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्द ही 'टाइगर 3' में दिखने वाली हैं। इसके अलावा सलमान के पास 'टाइगर वर्सेज पठान' भी हैं। 


 

Content Writer

palak