Kangana Ranaut पर फिर भड़े यूजर्स, कहा 'ये कोई महारानी हैं जो...'

punjabkesari.in Wednesday, Sep 29, 2021 - 06:18 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी परफॉर्मेंस के दम पर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी को लेकर चर्चा में हैं लेकिन हाल ही में कंगना एक बार फिर विवादों में आ गई हैं।

PunjabKesari

दरअसल, हाल ही में कंगना को  मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जहां वो हमेशा की तरह स्वैग में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट सलवार सूट के साथ सन ग्लासेस पहने हुए थे, जिसमें वो कहर ढा रही थी लेकिन इस बीच उनसे एक गलती हो गई,  जिसने उन्हें ट्रोलर्स का निशाना बना दिया है

PunjabKesari

दरअसल, कोरोना संक्रमण के बीच एयरपोर्ट पर कंगना लापरवाही बरतती हुई नजर आईं। जहां एयरपोर्ट के टर्मिनल पर लगे बोर्ड में साफ लिखा है, 'नो मास्क नो एंट्री (नो मास्क, नो एंट्री)', वहीं कंगना बोर्ड की अनदेखी करती नजर आ रही हैं और बिना मास्क के ही एंट्री कर रही थीं। बस, इसी को लेकर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, 'वाह, उन्होंने मास्क नहीं पहना, सिक्योरिटी ने चेक भी नहीं किया।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह कभी मास्क क्यों नहीं पहनती हैं ?'

PunjabKesari

कंगना को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने कहा, 'वाह नो मास्क नो एंट्री को क्या नजरअंदाज किया गया। जैसे पार्टी वोट के बाद जनता को करती है।' यही नहीं, एक यूज ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि ये कोई महारानी हैं जो मास्क नहीं लगा रखा और लोग इन्हें अपना आदर्श मानते हैं।'

PunjabKesari

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब कंगना मास्क ना पहनने को लेकर ट्रोल हुई हो। इससे पहले भी वह कई बार बिना मास्क के नजर आ चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static