भतीजे पर प्यार लुटाती दिखी कंगना रनौत, तस्वीरें देख फैंस बोले - ''बिल्कुल तुम पर गया है...''

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2023 - 06:44 PM (IST)

बॉलीवुड की गौसिप क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म तेजस के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। जल्द ही उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों काफी एक्साइटेड हैं एक तरफ जहां उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है तो वहीं दूसरी ओर उनके घर एक नन्हा मेहमान भी आ चुका है। 20 अक्टूबर को उनकी भाभी रितु ने अपने बेटे का स्वागत किया है जिसका नाम उन्होंने अश्वत्थामा रनौत रखा है। कंगना ने अब खुद ही भतीजे का नाम बताते हुए फैंस के साथ बेबी रनौत की तस्वीरें शेयर की हैं। 

बुआ बनकर बेहद खुश हैं कंगना 

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने भतीजे की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी थी। इसके बाद हाल ही में उन्होंने पैपराजी को मिठाई भी बांटी थी। अब आज एक बार दोबारा से कंगना ने भतीजे की क्यूट सी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह आराम से सोया हुआ दिख रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि - 'संडे मूड अश्वत्थामा।' उनकी यह तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपना वीकेंड नन्हे मेहमान के साथ बीता रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

फैंस ने बरसाया प्यार 

कंगना रनौत के द्वारा शेयर की गई भतीजे की तस्वीरों पर फैंस प्यार बरसाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बिल्कुल कंगना पे गया है।' 

अन्य ने लिखा कि - 'कंगना का भतीजा भी कंगना पे ही गया है।' 

एक ने लिखा कि - 'बॉस बेबी है अपनी बुआ की तरह ।'

फिल्म की प्रमोशन में बिजी हैं कंगना 

वहीं अगर बात कंगना के वर्कफ्रंट की करें तो वह इन दिनों अपने फिल्म 'तेजस' की प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीते दिन दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई भारतीय वायु सेना अधिकारियों के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी। यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

Content Writer

palak