'जयललिता' जैसी दिखने के लिए कंगना कर रही हैं कड़ी मेहनत, जानिए कैसे दी जाती हैं यह लुक?

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 01:02 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों दिवंगत राजनेता जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' (Thalaivi) की तैयारी में जुट गई हैं। हाल ही में कंगना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही है, जिसमें वो प्रोस्थेटिक्स मेकअप (Prosthetic Makeup) करवाती नजर आ रही हैं।

वहीं कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें अभिनेत्री प्रोस्थेटिक गोंद में ढकी नजर आ रही हैं। इसके साथ रंगोली ने लिखा, 'प्रोस्थेटिक्स के लिए माप इसी तरह से लिया जाता है, एक कलाकार होना आसान नहीं है। कंगना उस चीज में भी इतनी शांत हैं, जिसे देखना ही हमारे लिए दम घुटने जैसा है।'

इस मेकअप में उनके पूरे चेहरे पर हरे रंगा का लेप लगा हुआ, जिससे उनको सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। हॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट जैसन कोलिंस कंगना का यह लुक टेस्ट कर रहे हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं जब किसी स्टार का लुक चेंज करने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप यूज किया गया हो। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'छपाक' में लुक चेंज करने के लिए इस मेकअप का सहारा लिया गया है। वहीं इससे पहले भी बॉलीवुड में कई सेलेब्स अपने लुक चेंज करने के लिए प्रोस्थेटिक्स मेकअप करवा चुके हैं।

चलिए आपको बताते हैं कि प्रोस्थेटिक मेकअप क्या है और इसे करने में कितना समय लगता है....

क्या है प्रोस्थेटिक मेकअप?

यह एक ऐसी तकनीक है, जिससे कॉस्मेटिक इफेक्ट्स देकर स्टार्स को दूसरे करेक्टर में ढाला जाता है। इस मेकअप को करने के लिए सिलिकॉन रबर यूज किया जाता है, जो घंटों तक टिका रहता है।

6-10 घंटों में होता है मेकअप लेकिन...

बता दें कि इस मेकअप को करने में करीब 6-10 घंटे लगते हैं लेकिन उसे चेहरे से उतारने में करीब 1 घंटा लगता है। फिल्म इंडस्ट्री में इसका प्रयोग अक्सर किया जाता रहा है, जिससे किसी भी एक्टर को पहचानना मुश्किल हो जाता है।

इन स्टार्स ने भी बदला था प्रोस्थेटिक मेकअप से लुक...

कमल हासन - फिल्म 'चाची 420'

सिर्फ अभी नहीं बल्कि इस मेकअप का ट्रैंड पुराने समय से चला रहा है। फिल्‍म 'चाची 420' में कमल हासन का मेकओवर कौन भूल सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि गैटअप चेंज करने के लिए उन्होंने इसी मेकअप का सहारा लिया था।

शिल्पा शेट्टी - फिल्म 'डिजायर'

वहीं फिल्म 'डिजायर' में बॉल्ड दिखने के लिए शिल्पा ने बाल नहीं कटवाए थे बल्कि प्रॉस्थेटिक मेकअप का सहारा लिया।

अक्षय कुमार - फिल्म '​2.O'

फिल्म '​2.0' में अक्षय कुमार के गेटअप और किरदार को खूब पसंद किया गया लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट भी प्रोस्थेटिक मेकअप को जाता है। अक्षय ने खुद बताया था कि उन्‍होंने इस फिल्‍म के लिए जितना मेकअप किया, उतना उन्‍होंने 25 साल के करियर में मिलाकर नहीं किया। अक्षय का रोज करीब 3 घंटे तक मेकअप होता था और इसे एक घंटा इसे हटाने में लगता था।

सनी लियोनी

कुछ समय पहले एक्ट्रेस सनी ने अपने न्यू लुक की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं कुछ ऐसा करने जा रही हूं जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। प्रोस्थेटिक मेकअप मेरे न्यू प्रोजेक्ट के लिए है।'

अमिताभ बच्चन- फिल्म 'पा'

बिग बी ने फिल्म 'पा' में बूढ़ा दिखने के लिए इसी मेकअप का सहारा लिया था, जिसे मेकअप आर्टिस्ट स्टीफन ड्यूपिस ने किया था। मेकअप के दौरान बिग बी को कुछ खाने के लिए भी नहीं दिया जाता था क्योंकि उनका चेहरा प्लास्टर से ढका होता था।

शाहरूख खान- फिल्म 'फैन'

फिल्म 'फैन' में शाहरूख के लुक को देखकर शायद आप खुद उन्हें पहचानने से इंकार कर दें लेकिन इसका क्रेडिट उनके मेकअप को ही जाता है, जिन्होंने शाहरुख का पूरा लुक चेंज कर दिया।

ऋतिक रोशन - फिल्म 'धूम-2'

फिल्म 'धूम-2' में ऋतिक रोशन के हर रूप को खूब सराहा गया लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कमाल उनके मेकअप का है, जिसके कारण वो किसी भी लुक में पहचाने नहीं जा रहे थे।

रणबीर कपूर - फिल्म 'बर्फी'

रणबीर ने एक बार नहीं बल्कि दो बार प्रोस्थेटिक मेकअप करवाया है, पहला फिल्म बर्फी में बूढ़ा दिखने के लिए और दूसरा फिल्म 'संजू' में रियल करेक्टर के लिए।

राजकुमार राव - फिल्म 'राब्ता'

राजकुमार राव ने फिल्म 'राब्ता' में 300 साल के बुजुर्ग दिखने के लिए यह मेकअप करवाया था। उनका ये लुक ऐसा था कि हर कोई पहचानने में धोखा खा गया था।

नवाजुद्दीन सिद्दकी - फिल्म 'मॉम'

श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'मॉम' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एकदम अलग लुक में नजर आए। फिल्म में वह आधे गंजे और चश्मा लगाए नजर आए थे। इस लुक में एक बार देखने में आप नवाज को पहचान भी नहीं सकते।

ऋषि कपूर - फिल्म 'सनम रे'

फिल्म 'सनम रे' में ऋषि कपूर ने 80 साल के वृद्ध व्यक्ति का किरदार निभा निभाया। इस लुक में भी कपूर को एक बार में पहचान पाना मुश्किल था।

विक्रम- तेलुगु फिल्म 'आई'

इस तेलुगु मूवी में विक्रम के इस लुक को देखकर शायद आप पहचान ना पाएं और प्रोस्थेटिक मेकअप का इससे बेस्ट उदाहरण नहीं हो सकता।

Content Writer

Anjali Rajput