कांस में पैस्टल तो Chopard पार्टी में व्हाइट गाउन में दिखी कंगना, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2019 - 12:31 PM (IST)

कांस फिल्म फेस्टिवल में दीपिका, कंगना और प्रिंयका ने दूसरे दिन भी अपने फैशन से हर किसी को इंप्रेस किया। जहां दीपिका Giambattista Valli के डिजाइन किए नियोन ग्रीन लांग टेल फ्रील गाऊन के साथ ओवरसाइज्ड हैड पीस लगाए नजर आईं, वहीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत भी कुछ कम नहीं दिखी। 

कांस फेस्टिवल के दूसरे दिन कगंना ऑफ शोल्डर पेस्टल पिंक गाऊन में नजर आईं जो MICHAEL CINCO का डिजाइन किया गया था।

गाउन के साथ कंगना ने मैचिंग स्टड ईयररिंग्स पहने और ब्रिडेड हेयरस्टाइल से अपने लुक को कंप्लीट किया। उन्होंने लाइट मेकअप और पैस्टल लाइनर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया जो उन्हें सेक्सी लुक दे रहा था। 

कांस के रेड कार्पेट पर जलवे बिखरेने के बाद Chopard पार्टी में कंगना Toni Maticevski के डिजाइन किए व्हाइट गाऊन में नजर आईं।

इसके साथ उन्होंने ब्लू कलर का बोल्ड विंग्ड आईंलाइनर लगाया था और टाइट हाई बन किया था। कंगना का बोल्ड सैक्सी लुक काफी अट्रैक्टिव दिखा। 

 

Content Writer

Sunita Rajput