कंगना ने ''गजनी'' से की जो बाइडेन की तुलना, बोलीं- 1 साल से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2020 - 03:51 PM (IST)

जो बाइडेन बीते दिन अमेरिकी चुनावों में ट्रंप को कड़ा मुकाबला देकर अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं। इस शानदार जीत के बाद जो बाइडेन ने अमेरिकी लोगों का धन्यावाद दिया। देश दुनिया के तमाम नेता उन्हें आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। जो बाइडेन की इस जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी है। वहीं इस बीच बेबाकी से हर मुद्दे पर बोलने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने पर तंज कसा है। 

कंगना ने जो बाइडन पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना आमिर खान की फिल्म गजनी से की है। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गजनी बाइडेन के बारे में निश्चित नहीं हूं जिनका हर 5 मिनट में डाटा क्रैश हो जाता है। इतनी सारी दवाइयों के इंजेक्शन उन्हें लगाए गए हैं। वे एक वर्ष से अधिक नहीं टिक पाएंगे हैं। स्पष्ट रूप से कमला हैरिस शो को आगे चलाएंगी। जब एक महिला उठती है, तो वह हर दूसरी महिला के लिए रास्ता बनाती है। इस ऐतिहासिक दिन के लिए चीयर्स।' 

 

अपने इस ट्वीट में कंगना ने अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति बनी कमला हैरिस के लिए कहा कि वे शो को आगे चलाएंगी। गौरतलब है कि कंगना रनौत इन दिनों अपने भाई की शादी में बिजी हैं। आने वाली 12 नवंबर को कंगना के घर शादी की शहनाई बजने जा रही है। शादी हिमाचल में नहीं बल्कि उदयपुर में होगी। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने फैंस के साथ साझा की है।

 

कंगना ने ट्वीट कर लिखा, 'यह मेरी फैमिली और मेरे लिए बहुत खूबसूरत समय है। मैं अपने भाई के लिए उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग होस्ट कर रही हूं, जहां से रनोट फैमिली हकीकत में आती है। अब अपने पैरेंट्स के घर जा रहे हैं। कोरोना की वजह से यह छोटी सी गैदरिंग होगी, लेकिन एक्साइटमेंट बराबर है।'

Content Writer

Bhawna sharma