SSR Case: एसपी को क्वारंटाइन करने पर भड़की कंगना, बोलीं- क्या ये गुंडा राज है

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2020 - 10:29 AM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में आए दिन एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। एक्टर के पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद बिहार पुलिस मुंबई में इस केस की जांच कर रही है। वहीं पटना से एसपी विनय तिवारी को सुशांत सुसाइड केस की जांच के लिए मुंबई भेजा गया। लेकिन एसपी को बीएमसी ने जबरन क्वारंटाइन कर दिया। 

जिसके बाद बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भड़क गई। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है। टीम कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, 'यह क्या है? गुंडा राज? हम पीएम को बताना चाहते हैं, अगर हमें सुशांत सिंह राजपूत को मारने वाले अपराधी नहीं मिलते हैं, तो मुंबई में कोई भी बाहरी व्यक्ति कभी भी सुरक्षित नहीं होगा, अपराधी बढ़ते जा रहे हैं, कृपया दखल दें और इस मामले को संभालें।' 

कंगना एक अन्य ट्वीट कर कहा, 'विनय तिवारी के आईपीएस मेस में नहीं जाने दिया गया। उन्हें जबरदस्ती क्वारंटाइन कर दिया गया है। क्योंकि मुंबई में अभी भी पप्पू राज है, केवल नेपो माफिया ही लोगों से इस तरह का व्यवहार सकते हैं, महाराष्ट्र सीएम शर्म की बात है।' 

बता दें सुशांत आत्महत्या मामले की जांच के लिए एसपी विनय तिवारी को मुंबई भेजा गया थे। लेकिन बीएमसी ने उनके हाथ पर क्वारंटाइन की मुहर लगाकर उन्हें घर में रहने के लिए कह दिया। गौरतलब है कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने रिया पर सुशांत को प्यार में फंसाने, एक्टर के पैसे निकालने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

Content Writer

Bhawna sharma