कंगना ने दीपिका पर साधा निशाना, डिप्रेशन का धंधा चलाने का लगाया आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2020 - 03:01 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती है। सुशांत की आत्महत्या के बाद से कंगना ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई खुलासे किए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सुशांत की रूयमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर भी आरोप लगाए हैं। अब इसी बीच कंगना ने दीपिका पादुकोण को भी लपेटे में ले लिया है। 

कंगना ने दीपिका पर तंज कसते हुए डिप्रेशन का धंधा चलाने का आरोप लगाया है। टीम कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, 'मुंबई पुलिस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ, सुशांत के परिवार ने कहा कि वे उन पर भरोसा नहीं करते हैं, ना ही बॉलीवुड के "रिपीट आफ्टर मी" गैंग पर उन्हें विश्वास है, डिप्रेशन का धंधा चलाने वाले ये बात ध्यान में रखें।' 

 

 

टीम कंगना रनौत ने अपने इस ट्वीट में रिया चक्रवर्ती और दीपिका पादुकोण को भी टैग किया है। बता दें दीपिका पादुकोण भी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। वह इस बारे में अक्सर खुलकर बात करती नजर आती हैं। वहीं दीपिका एक बेहतरीन अदाकार तो है ही साथ ही वह डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए एक संस्था भी चलाती है। हाल ही में दीपिका ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, "रिपीट आफ्टर मी"। जिसके बाद कंगना की टीम ने उन पर निशाना साधा है।

बता दें सुशांत सुसाइड केस को लेकर जांच चल रही है। पुलिस ने अबतक 40 लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं एक्टर के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसके बाद बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंच चुकी है।

Content Writer

Bhawna sharma