स्पेशल इनविटेशन पर नए संसद भवन पहुंचीं कंगना और ईशा, महिला आरक्षण बिल को लेकर की पीएम की तारीफ

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2023 - 03:57 PM (IST)

बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत और ईशा गुप्ता ने  बहुत समय से लंबित आरक्षण विधेयक को पेश करने के केंद्र सरकार के कदम का स्वागत किया और इसे भारत के लिए 'ऐतिहासिक दिन' बताया है। ये दोनों नए संसद के उद्घाटन के ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी थी। दोनों एक्ट्रेसेज को स्पेशल इंवाइट मिला था, ऐसे में वह यहां आकर बेहद खुश थी। 


दरअसलद केंद्र सरकार ने मंगलवार को  नए संसद भवन में पहले दिन लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने वाला एक संवैधानिक संशोधन विधेयक पेश किया। यह विधेयक 27 वर्षों से लंबित पड़ा हुआ था। रानौत और गुप्ता ने महिला आरक्षण विधेयक पेश करने के दौरान आमंत्रित महिला सदस्यों के रूप में "विशेष सत्र" में भाग लिया और महिला आरक्षण विधेयक को प्राथमिकता देने के लिए सरकार की सराहना की। 


कंगना ने मीडिया से कहा- ''यह देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज नए संसद भवन का पहला सत्र था और किसी भी मुद्दे पर चर्चा हो सकती थी और कोई भी विधेयक पारित हो सकता था। लेकिन सरकार ने महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता बनाया। यह बड़ा बयान है।'' 


गुप्ता ने कहा कि मौजूदा विशेष संसद सत्र के दौरान विधेयक को सूचीबद्ध करना "देश की प्रगति" को दर्शाता है। उन्होंने कहा- "हमें महिलाओं की आवाज पर ध्यान देने की जरूरत है। हम जानते हैं कि महिला होने के नाते हमें किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह विधेयक पूरी तरह से 'महिला शक्ति' के बारे में है। मोदी जी ने पहले ही महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है जिसमें 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसी पहल भी एक है। महिला आरक्षण विधेयक उसी दिशा में एक नया कदम है।" 

Content Writer

vasudha