बॉयफ्रेंड से इस दिन शादी करेंगी काम्या पंजाबी, शेयर किया वेडिंग कार्ड

punjabkesari.in Sunday, Jan 19, 2020 - 01:44 PM (IST)

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी के फैंस के लिए बहुत ही अच्छी खुशखबरी है कि काम्या जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ शादी करने जा रही है। काम्या काफी समय से अपने बॉयफ्रेंडस शलभ दांग के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थी लेकिन अब जल्द ही उनके घर में शहनाइयां बजने वाली है। इसकी जानकारी खुद काम्या ने अपना वेडिंग कार्ड शेयर कर दी है। 

 

खबरों के मुताबिक काम्या शलभ से 10 फरवरी 2020 को शादी करने वाली है। काम्या की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी है। काम्या के मंगेतर शलभ दिल्ली के रहने वाले है और हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हुए है। 

बता दें काम्या की शलभ की दूसरी शादी है। इसकी पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी के साथ हुई थी लेकिन वह अधिक समय तक चली नहीं थी। जिसके बाद उनका तलाक हो गया था इससे पहले पति से उनकी एक बेटी भी है। एक इंटरव्यू में काम्या ने बताया था कि डेढ़ महीने तक चैटिंग करने के बाद शलभ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। 


 

Content Writer

khushboo aggarwal