काम पर लौटने को तैयार काम्या पंजाबी, पीपीई किट पहने मुंबई रवाना

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2020 - 05:53 PM (IST)

लाॅकडाउन के अनलाॅक होते ही आम लोगों से लेकर स्टार्स तक सभी अपने-अपने कामों पर लौटने लगे हैं। खास नियमों और गाइडलाइन्स के साथ टीवी और फिल्मों की शूटिंग भी शुरू हो रही है। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी भी वर्क मोड में आ चुकी हैं। दिल्ली में परिवार संग समय बीता रही काम्या काम पर लौटने को तैयार है। 

काम्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर कर काम पर लौटने की जानकारी दी है। शेयर की गई तस्वीर में वे पीपीई किट और मास्क पहने नजर आ रही हैं। साथ में उनकी बेटी भी दिखाई दे रही है। शेयर की गई तस्वीर के साथ काम्या ने कैप्शन में लिखा, "काम बुला रहा है।" एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। काम्या ने दिल्ली से मुंबई रवाना होते हुए अपनी और बेटी की सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Work Calling.... ✈️

A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya) on Jun 8, 2020 at 10:57pm PDT

 

काम्या की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट कर उन्हें मुंबई वापस ना आने को कहा है। क्योंकि मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। बता दें शूटिंग बंद होने के बाद से काम्या पंजाबी दिल्ली में अपने पति और बेटी के साथ समय बिता रही थीं। लॉकडाउन के दौरान एक्ट्रेस ने पति शलभ और बेटी संग कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। 

Content Writer

Bhawna sharma