काम्या पंजाबी की ऐसी हालत ने बढ़ाई फैंस की चिंता, एक्ट्रेस की मैरिड लाइफ पर उठा दिए सवाल!

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 12:55 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर टीवी इंडस्ट्री हो फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स को फॉलो करते हैं और उनकी लाइफ से जुड़ी हर एक चीज को काफी ध्यान से नोटिस करते हैं। और अगर उनके फेवरेट स्टार के साथ कुछ ऐसा हो जाए तो जायज सी बात है कि उनकी चिंता भी बढ़ जाती है और हाल ही में काम्या पंजाबी के फैंस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 

काम्या की ऐसी हालत ने बढ़ाई फैंस की चिंता 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya)

दरअसल हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्टर काम्या पंजाबी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। वायरल तस्वीरों में काम्या की आंखें एक दम काली हुई पड़ी हैं और बाल बिखरें हुए हैं जिसके कारण फैंस एक तो उनकी मैरिड लाइफ पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें इस हालत का कारण पूछ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya)

लोग कर रहे कमेंट 

 काम्या ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं जिसमें एक्ट्रेस कुछ अलग दिखाई दे रही हैं और इसी को देख फैंस ने एक्ट्रेस से कईं सवाल कर दिए हैं। 

किसी ने कहा ,' किसने मारा'

तो वहीं किसी ने कहा ,' ओएमजी'

सामने आई वायरल फोटोज की सच्चाई 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya)

दरअसल काम्या की मैरिड लाइफ पर फैंस सवाल उठा रहे थे लेकिन आपको बता दें कि एक्ट्रेस की मैरिड लाइफ बेहद अच्छी जा रही है। काम्या की ये तस्वीरें उनके शो से सामने आई हैं जिसकी वह शूटिंग में बिजी हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal